नई दिल्ली। सिंगर और एक्ट्रेस सोफी चौधरी अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर अपना जलवा बिखेरती रहती हैं। जितना लोग उनकी सिंगिंग और एक्टिंग को पसंद करते हैं उतना ही उनके स्टाइलिश लुक से भी प्यार करते हैं।

यही वजह है कि सोफी जैसे ही अपनी स्टनिंग फोटो या एंटरटेनिंग वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं वो पल भर में ही वायरल हो जाते हैं। सोफी के तो ढेरों दीवाने हैं लेकिन सोफी किसकी दीवानी हैं, किस की सबसे बड़ी फैन है इस बात का खुलासा उन्होंने अपने इंस्टाग्राम के लेटेस्ट पोस्ट में किया है।

उन्होंने अपने फेवरेट एक्टर के साथ इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें पोस्ट की हैं. पहली तस्वीर एक्टर के साथ तब की है जब सोफी बहुत छोटी थीं और दूसरी तस्वीर उसी एक्टर के साथ हाल ही की है. तो चलिए आपको बताते हैं आखिर सोफी किसकी फैन हैं।

हमेशा अपने हॉट और बोल्ड लुक से सुर्खियां बटोरने वाली सिंगर और एक्ट्रेस सोफी चौधरी एक बार फिर अपनी लेटेस्ट पोस्ट की वजह से सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार चर्चा का विषय उनका सेक्सी अवतार नहीं है बल्कि उनकी बॉलीवुड एक्टर गोविंदा के प्रति दीवानगी है।

आप सब ये जानकर हैरान होंगे कि ये दीवानगी आज की नहीं है बल्कि तब की है जब सोफी स्कूल में हुआ करती थीं। इस बात का खुलासा खुद सोफी चौधरी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर के किया है। सोफी ने कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा की हैं. ये तस्वीरें ‘शोफेस्ट’ की हैं जिसमें सोफी चौधरी गोविंदा के साथ स्टेज शेयर करती हुई दिखाई दे रही हैं।

इन तस्वीरों में सोफी गोविंदा के साथ उन्हीं की स्टाइल में ‘हीरो नंबर 1’ गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं। इंटरनेशनल कॉन्सर्ट की इन तस्वीरों के बीच एक और प्यारी सी तस्वीर सोफी चौधरी ने फैंस के साथ साझा की है। ये सोफी के बचपन की तस्वीर है जब उन्होंने गोविंदा के साथ फोटो क्लिक करवाई थी।