नई दिल्ली। फिल्मों के अलावा सनी लियोनी टीवी शो में बिजी रहती हैं। इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैं। जहां वह अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उनकी इन तस्वीरों पर फैंस की जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिलती है। इस साल मार्च में सनी लियोनी ने मुंबई में नया घर लिया। अब सनी ने अपने घर की छत से एक तस्वीर पोस्ट की है।
सनी लियोनी ने जो तस्वीर पोस्ट की है उसमें उनके घर के छत पर एक शानदार स्विमिंग पूल की झलक है। उन्होंने इसे ‘स्वर्ग का टुकड़ा’ कहा है। तस्वीर में वह पूल में एंजॉय करती दिख रही हैं। सनी ने इस दौरान स्विमसूट पहना हुआ है। वह अपने दोनों हाथों को खोलकर पोज दे रही हैं।
तस्वीर को शेयर करते हुए सनी ने कैप्शन में लिखा- ‘और मुंबई में अच्छे मौसम की शुरुआत। घर में स्वर्ग का एक टुकड़ा पाकर खुद को धन्य मानती हूं।‘
