देहरादून। बृहस्पतिवार शाम श्रीनगर-खंदूखाल मोटर मार्ग पर मुछियाली गांव के समीप कार खाई में गिरी। वाहन चालक सुरेंद्र पंवार की मौत। जबकि पत्नी और बेटी घायल।
6 अप्रैल की शाम पुलिस को सूचना दी कि एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से करीब 100 मीटर नीचे खाई में गिरी है जिस पर कोतवाली से पुलिस टीम और SDRF की टीम को मौके के लिए रवाना किया गया। मौके पर पहुंचने से पूर्व ही स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा उक्त दुर्घटना में घायलों को निकाल कर सड़क पर लाया गया था जहां पर एंबुलेंस के माध्यम से तीनो घायलों को तत्काल बेस अस्पताल श्रीनगर पहुंचाया गया।
अस्पताल में डॉक्टर की टीम ने वाहन को चला रहे चालक सुरेंद्र सिंह पवार पुत्र विजय सिंह पवार निवासी ग्राम मुछयाली उम्र 48 वर्ष थाना श्रीनगर को उपचार के दौरान मृत घोषित किया । मृतक की पत्नी और बेटी का उपचार चल रहा है। वह पौड़ी से खांडूसेन की तरफ से मुछयालीगांव की ओर आ रहे थे।
नाम पता घायल
1.कृष्णा पवार पत्नी सुरेंद्र सिंह पवार निवासी मुछयाली गांव थाना श्रीनगर उम्र 40 वर्ष
2..मानसी पुत्री सुरेंद्र सिंह पंवार निवासी उपरोक्त उम्र 23 वर्ष

