नई दिल्ली। कहते हैं कि अगर फिल्म अच्छी हो तो वह किसी की मोहताज नहीं होती। वह अपना अलग मुकाम बना ही लेती है। बिना किसी प्रमोशन के विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स ने ताबड़तोड़ बिजनेस करके सभी के होश उड़ा दिए। इतना ही नहीं यह फिल्म दक्षिण के सुपर स्टार बाहुबली फेम प्रभास र्की िफल्म राधेश्याम को भी तगड़ी टक्क्र दे रही है। वह तब जब यह फिल्म पूरे भारत में केवल 630 स्क्रीन पर रिलीज की गई है। वहीं राधेध्याम पूरे भारत में रिलीज की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक इस फिल्म की तारीफ कर चुके हैं।
इस फिल्म की कमाई की बात करें तो बिना किसी बड़े सितारे की मौजूदगी और कम स्क्रीन में रिलीज होने के बाद भी इस फिल्म ने शुक्रवार को जहां इस फिल्म ने साढ़े तीन करोड़ का बिजनेस किया वहीं शनिवार को इस फिल्म ने करीब साढ़े आठ करोड़ का बिजनेस करके सबको चौंका दिया है। फिल्म की अधिकतर कमाई माउथ पब्लिसिटी के जरिए ही हो रही है। यानि जो लोग फिल्म देखकर आ रहे हैं वही इसकी तारीफें कर रहे हैं और दूसरों को फिल्म देखने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। हालत ये है कि फिल्म की टिकटें भी आसानी से नहीं मिल पा रही हैं।
इस बारे में ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म की कमाई के आंकड़े जारी करते हुए ट्वीट किया कि द कश्मीर फाइल्स कमाल कर रही है। तरण आदर्श ने लिखा है कि पूर्व, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण बॉक्स ऑफिस पर आग लगी हुई है।
हाल ही में फिल्म के निर्माता और निर्देशक पीएम मोदी से मिले थे और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं। बात करें द कश्मीर फाइल्स की कहानी की तो फिल्म उस कड़वे सच को दिखाती है जिसे हमेशा दबाने की कोशिस की गई है। फिल्म की कहानी कश्मीरी पंडितों के साथ हुए अन्याय और उनकी तकलीफ को बयां करती है जो उन्होंने 1990 के दौर में झेली थी। फिल्म में अनुपम खेर ने बेहतरीन अभिनय किया है। अनुपम भी कश्मीर की त्रासदी को झेल चुके हैं। इसके अलावा बाकी के कलाकारों ने भी फिल्म में शानदार अभिनय किया है। जो भी इस फिल्म को देखने जा रहा है वो इसकी बिना तारीफ किए नहीं रह रहा है।
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म की कमाई के आंकड़े जारी करते हुए ट्वीट किया द कश्मीर फाइल्स कमाल कर रही है। तरण आदर्श ने लिखा है कि पूर्व, पश्चिम, उत्तर] दक्षिण बॉक्स ऑफिस पर आग लगी हुई है। हाल ही में फिल्म के निर्माता और निर्देशक पीएम मोदी से मिले थे और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं।
बात करें द कश्मीर फाइल्स की कहानी की तो फिल्म उस कड़वे सच को दिखाती है जिसे हमेशा दबाने की कोशिस की गई है। फिल्म की कहानी कश्मीरी पंडितों के साथ हुए अन्याय और उनकी तकलीफ को बयां करती है जो उन्होंने 1990 के दौर में झेली थी। फिल्म में अनुपम खेर ने बेहतरीन अभिनय किया है। अनुपम भी कश्मीर की त्रासदी को झेल चुके हैं। इसके अलावा बाकी के कलाकारों ने भी फिल्म में शानदार अभिनय किया है। जो भी इस फिल्म को देखने जा रहा है वो इसकी बिना तारीफ किए नहीं रह रहा है।

