सर्राफा व्यापारी को नकदी चांदी देकर ले गए थे 26 लाख का सोना, चार गिरफ्तार

dehradun city news
0 0

देहरादून। सुनार को नकली चांदी देकर 26 लाख से ज्यादा का सोना ठग ले जाने के चार आरोपियों को आगरा से गिरफ्तार किया गया है। देहरादून कोतवाली पुलिस और आगरा एसओजी की टीम ने संयुक्त कार्रवाई में इन्हें दबोचा। चारों आरोपियों को आगरा से दून लाकर जेल भेजा गया है।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि इस मामले में विजय कुमार निवासी मैयथन कोतवाली आगरा उत्तर प्रदेश, राहुल निवासी आवास विकास कॉलोनी बोदला सिकंदरा आगरा, आकाश अग्रवाल उर्फ राजा निवासी कालिंदी विहार सोकुटा रोड थाना ट्रांस यमुना आगरा और छत्रपाल निवासी भदरौली आगरा उत्तर प्रदेश की गिरफ्तारी आगरा से की गई है। घटना क्रम के अनुसार, बीती तीन अगस्त को विशू लुथरा निवासी एकता विहार, सहस्त्रधारा रोड देहरादून ने शिकायत दी थी।

बताया था कि दोपहर के समय उनके पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि वह अपनी पुरानी चांदी बेचना चाहता है। जिसका वजह करीब 330.432 किलो ग्राम है। बातों पर विश्वास कर उसको दुकान पर बुलाया। रात करीब आठ बजे पुरानी चांदी दिखाई। चांदी को देखा तो वह चांदी प्रथम दृष्टया सही मालूम हुई। 17 जून के रेट के मुताबिक चांदी की कीमत 26 लाख 70 हजार थी। बताया कि चांदी बेचने वाले ने अपनी आईडी भी दिखाई। रात के समय वह कई गुम हो गई।

विशू लुथरा का कहना है कि उस समय उसके पास 26 लाख रुपये नहीं थे। इतनी ही कीमत का सोना 24 कैरेट का 369.50 ग्राम सिक्योरिटी के तौर पर दे दिया। कहा गया था कि पैसा देने के बाद सोना वापस कर दिया जाएगा। 40 हजार रुपये बैंक खाते में डाले गए। 21 जून को चांदी दिल्ली भेजी तो पता चला कि चांदी नकली है। मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। सोमवार को आगरा की एसओजी टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए चारों की गिरफ्तार किया गया। मंगलवार को कोर्ट में पेश करके न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार सुद्धोवाला दाखिल किया गया।

advertisement at ghamasaana