दुनिया में शौकीन लोगों की कमी नहीं है। कई बार लोग अपने शौक के लिए कुछ ऐसा कर जाते हैं कि वह सुर्खियां बन जाती हैं। ऐसा नहीं है कि वह चर्चा में रहने के लिए ही ऐसा करते है, बल्कि कई बार अपने शौक के लिए भी लोग ऐसा कर जाते हैं। अब इस बात पर आप शायद ही विश्वास करें कि कोई शख्स किसी कबूतर को 14 करोड़ रुपये में खरीद सकता है, वो भी मादा। तो आपको बता दें कि यह सच्चाई है।
आमतौर पर लोग कबूतरों को रेस के लिए ही पालते हैं और आजकल दुनिया में कबूतरों की रेसिंग में लोग दिलचस्पी ले रहे हैं, खासकर चीन में तो लोगों का ये पैशन बन गया है। इसी लिए चीन के एक शख्स ने एक रेसिंग मादा कबूतर को 14 करोड़ रुपये में खरीद लिया। उसने यह कबूतर आमतौर उस समय खरीदा जब इसके रिटायर होने का समय आ गया था। इस कबूतर की कीमत 237 डॉलर तय की गई थी, लेकिन इस शख्स ने इस कबूतर को 19 लाख डॉलर में खरीदा। अब आप इसको उसका पागलपन ही कह सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है अब उस शख्स ने इस कबूतर के लिए रिटायर होने की उम्र में इतना पैसा क्यों खर्च किया, चलिए अब आपको इस बारे में बताते हैं।

दरअसल चीन में आजकल कबूतरों की रेसिंग काफी लोकप्रिय हो रही है। इसके लिए लोग अरबों रुपये दांव पर लगा देते हैं। वैसे रेसिंग में अधिकतर नर कबूतरों का ही इस्तेमाल किया जाता है। अब नार्थ कोरिया की इस मादा कबूतर किम को इतना महंगा क्यों खरीदा गया है। किम मादा कबूतर है। यहां मादा रेसिंग कबूतरों का इस्तेमाल बच्चे पैदा करने के लिए किए जाते हैं, ताकि पैदा हुए कबूतर अच्छे रेसर बन सकें । नर आर्मंडो कबूतर के लिए सबसे बड़ी बोली 1.25 मिलियन यूरो की लगी थी, जिसके बाद किम ने आर्मंडो को भी पछाड़कर दुनिया के सबसे महंगे कबूतर का खिताब हासिल कर लिया।
किम कबूतर बेहतरीन रेसर रह चुकी है। किम ने कई प्रतियोगिताएं भी जीते हैं। उसने नेशनल मिडल डिस्टेंस रेस में जीत हासिल की। उसकी गति कमाल की है, जिसकी वजह से उसकी लोकप्रियता काफी बढ़ गई है। नीलामी संस्था पीपा के सीईओ निकोलास ने बताया कि मादा कबूतर का इतनी ऊंची कीमत में बिकना हैरान करने वाला है। लोग अधिकांश तौर पर नर कबूतरों के लिए ऊंची बोली लगाते हैं। वहीं कबूतर के मालिक भी इस नीलामी के बाद बेहद खुश हैं।
