मेरठ। दिल्ली रोड स्थित चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज सभागार में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें टीवी और फिल्म कलाकार जुटे। उन्होंने स्टूडियो वन म्यूजिक द्वारा निर्मित हरियाणवी एल्बम सॉन्ग गुड़ की डली को रिलीज किया और सॉन्ग का प्रमोशन किया।
कार्यक्रम में सॉन्ग में मुख्य भूमिका निभा रहे कलाकार तरुण पाल और अंजलि दक्ष के साथ गीतकार एवं सिंगर हरजीत दीवाना, म्यूजिक डायरेक्टर शमशाद खान, फिल्म एक्टर काशिफ अली बिग बॉस और कलाकार डायरेक्टर एवं टीवी शो जॉर्ज माइकल दिसावर भी रहे। कार्यक्रम का संचालन रोहित लिसाड़ी और शिवानी ने किया।
गीतकार एवं सिंगर हरजीत दीवाना ने कहा कि पश्चिमी यूपी के कलाकारों और इस टीम ने हरियाणा की फिल्म इंडस्ट्री में भी अपनी भागीदारी की है। सॉन्ग में मुख्य भूमिका निभाने वाले कलाकार तरुण पार और अंजलि दक्ष ने कहा कि कई मुश्किलों के बाद सॉन्ग तैयार हुआ और आज उसे रिलीज किया गया। कलाकारों ने गुड़ की डली सॉन्ग पर लाइव परफॉर्मेंस भी दी।
