बागेश्वर में थूक जेहाद के मामले में दो गिरफ्तार

dehradun city news

देहरादून l देहरादून और मसूरी के बाद अब बागेश्वर में थूक जेहाद का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया में वायरल हो रही वीडियो का संज्ञान लेकर बागेश्वर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने भ्रामक सूचनाएं न फैलाने की अपील की है।

बागेश्वर पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ। जिसका संज्ञान लिया गया। वीडियो में एक व्यक्ति थूक लगाकर रोटियां बना रहा था। जिस पर कुछ व्यक्तियों ने कोतवाली बागेश्वर में शिकायत की। जिस पर साम्प्रदायिक सौहार्द बिगड़ने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। एसएसपी बागेश्वर ने बताया कि धारा 196 (1)/274/299 बीएनएस के तहत आमिर और फिरासत के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

अभियुक्त आमिर और फिरासत निवासी टांडा बादली, जिला रामपुर, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर कार्रवाई की है। एसएसपी ने कहा कि लोगों से अपील की गई है कि किसी तरह की भ्रामक सूचनाएं ने फैलाई जाए। सोशल मीडिया की भी लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है।

बता दें कि इससे पहले भी देहरादून और मसूरी के वीडियो वायरल हुए थे। जिसमें थूक जेहाद का आरोप लगा था। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई की थी। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

advertisement at ghamasaana