बॉलीवुड की ‘ब्यूटी क्वीन’ उर्वशी रौतेला ने मां के साथ मनाया 28वां बर्थडे

नई दिल्ली। बॉलीवुड की ‘ब्यूटी क्वीन’ उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) ने 25 फरवरी को अपना 28वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस दौरान एक्ट्रेस तमाम हसीन तस्वीरों और वीडियोज के जरिए फैंस को रिटर्न गिफ्ट देती नजर आईं। वहीं, अब उर्वशी की मां मीरा रौतेला (Meera Rautela) ने एक्ट्रेस के बर्थडे सेलिब्रेशन (Urvashi Rautela Birthday Celebration) का एक बेहतरीन वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किया है, जिसमें दोनों दिल खोलकर थिरकती नजर आ रही हैं।

मीरा राजपूत ने बेटी उर्वशी की बर्थडे पार्टी का एक शानदार वीडियो शेयर किया है। जिसमें उर्वशी, ब्लैक और सिल्वर कलर की को-ऑर्ड ड्रेस पहने मां संग लाइव म्यूजिक पर डांस करती नजर आ रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस की मां मीरा का भी ग्लैमरस अंदाज देखने को मिला है। जो सिल्वर कलर की नी-लेंथ ड्रेस में जलवा बिखेरती देखी जा सकती हैं।

advertisement at ghamasaana