अमेरिका ने पेगासस स्पाइवेयर बनाने वाली इस्राइली कंपनी को किया ब्लैकलिस्ट

Pegasus spyware

वाशिंगटन। अमेरिका ने बुधवार को इस्राइली सॉफ्टवेयर कंपनी एनएसओ ग्रुप और कैंडिरू को ब्लैकलिस्ट कर दिया। कंपनी के बनाए पेगासस स्पाइवेयर से भारत समेत दुनियाभर के कई देशों में पत्रकार, राजनेता और दूसरे कई लोगों के फोन की जासूसी करने का आरोप लगा था।

अमेरिकी वाणिज्य विभाग ने दोनों कंपनियों को ट्रेड ब्लैकलिस्ट में शामिल करते हुए इनके साथ किसी भी तरह के व्यापार पर रोक लगा दी है। अमेरिका ने रूस की पॉजीटिव टेक्नोलॉजीज और सिंगापुर की कंप्यूटर सिक्योरिटी इनिशिएटिव कंसल्टेंसी पीटीई लिमिटेड पर कार्रवाई करते हुए अमेरिकी ब्लैकलिस्ट में शामिल किया है। अमेरिकी वाणिज्य विभाग ने कहा कि उन्होंने कंप्यूटर नेटवर्क तक अनधिकृत पहुंच प्राप्त करने के लिए उपयोग किए जाने वाले साइबर उपकरणों की तस्करी की थी।

advertisement at ghamasaana