बॉलीवुड की मोस्ट लविंग जोड़ियों में से एक कैटरीना कैफ और विक्की कौशल 9 दिसंबर को शादी करने के बाद अगले ही दिन हनीमून के लिए निकल गए थे।
कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये जोड़ी अपने हनीमून के लिए मालदीव गई थी। लेकिन अब ये दोनों मालदीव में खास पल बिताकर मुंबई वापस लौट आए हैं। न्यूली वेड कपल की एक झलक पाने के लिए मुंबई के प्राइवेट एयरपोर्ट पर मीडिया कर्मियों का जमावड़ा देखने को मिला। इसी के चलते सुरक्षाकर्मियों को भी तैनात किया गया था।
लंबे समय से एयरपोर्ट के बाहर इंतजार करने के बाद आखिरकार वो पल आ ही गया, जब विक्की और कैटरीना एक दूसरे का हाथ थामें एयरपोर्ट के बाहर आए। हाल ही में दोनों की शादी और उसकी तैयारी को लेकर सोशल मीडिया पर कई ट्रेंड्स चलते रहे।
