उत्तराखंड में मिशन 60 प्लस को लेकर क्या है भाजपा की रणनीति, जानिए ऋतु मित्रा से

Ritu Mitra

देहरादून । भाजपा डोईवाला सह प्रभारी ऋतु मित्रा आजकल डोईवाला में घर घर भाजपा-हर घर भाजपा अभियान को सफल बनाने में जुटी हुई हैं। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए भाजपा डोईवाला प्रभारी रितु मित्रा ने कहा कि भाजपा आम आदमी के विचारों तथा उनके सरोकारों से जुड़ी पार्टी है। भाजपा हमेशा जनता के साथ रहने वाली और चलने वाली पार्टी है।

हम अपने अभियान के माध्यम से हर घर तक जा रहे हैं। कार्यकर्ता हर घर में जनता से भेंट करने के साथ ही उन्हें भाजपा का पटका, झंडे तथा साहित्य सामग्री भेंट कर रहे हैं। घरों पर पार्टी का स्टिकर चिपकाया जा रहा है। हम अपने कार्यक्रमों और विचारों से अवगत करा रहे हैं। इन विचारों में केंद्र तथा प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाएं तथा महत्वपूर्ण बिंदु है।

भाजपा पार्टी की रीति नीति और कार्यक्रमों के अनुसार पार्टी आगे बढ़ रही है। यह पार्टी का महासंपर्क अभियान है। इस अभियान के माध्यम से प्रदेश के सभी 11235 बूथों तक यह कार्यक्रम पहुंचेगा और हमारे कार्यकर्ता हर घर तक अपने पत्रक, कार्यक्रम तथा विचार पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।

भाजपा डोईवाला सह प्रभारी ऋतु मित्रा ने कहा कि इस अभियान से आम कार्यकर्ता के साथ सांसद, विधायक, पार्टी के जिला पंचायत सदस्य, ब्लाक समितियों के सदस्य, ग्राम प्रधान व अन्य विशिष्ट जन भी जुड़े हुए हैं।

advertisement at ghamasaana