शाहदरा गैंगरेप पीड़िता से मिलने पहुंचे कांग्रेस नेता, बोले दिल्ली में जंगलराज

delhi congress

नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली शाहदरा जिला के कस्तूरबा नगर में पीड़ित परिवार से मिलने के लिए दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनिल चौधरी पहुंचे पीड़ित परिवार से मुलाकात कर अनिल चौधरी ने हर संभव मदद का भरोसा जताया साथ ही। 1 लाख रुपये की आर्थिक मदद के तौर पर दी।

पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद अनिल चौधरी ने कहा कि दिल्ली में जंगलराज कायम हो गया है।यूपी के बाद दिल्ली सबसे ज्यादा रेप की घटना हो रही है।अनिल चौधरी ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल महिला सुरक्षा का दावा करते हैं लेकिन दिल्ली में महिला सुरक्षा नहीं है अरविंद केजरीवाल ने शराब माफिया पर भी लगाम लगाने का दावा कर रहे हैं लेकिन दिल्ली में अवैध शराब का कारोबार फल.फूल रहा है ।

अनिल चौधरी ने दिल्ली पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जिस तरीके से गणतंत्र दिवस के दिन महिला के साथ शर्मसार होने वाली घटना सामने आई ऐसे में हाई अलर्ट का दावा करने वाली दिल्ली पुलिस कहां थी। अनिल चौधरी ने दिल्ली पुलिस से परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की साथ ही उन्होंने कांग्रेस पार्टी की तरफ से हर संभव मदद का भरोसा जताया।

advertisement at ghamasaana