पूर्वी जिले के साइबर पुलिस स्टेशन से फर्जी जॉब कॉल सेंटर का भंडाफोड़

delhi crime 1

नई दिल्ली । पुलिस ने तीन आरोपी को गिरफ्तार किया।उनके पास से 8 मोबाइल फोन,5 डेस्कटॉप, एक इंटरनेट राउटर,डेबिट कार्ड और अन्य दस्तावेज भी जब्त की।

पूर्वी जिले के डीसीपी प्रियंका कश्यप ने बताया कि आरोपी की पहचान राहुल,अजय पाल सिंह और कृष्ण मोहन के रूप मै हुई है।डीसीपी ने बताया कि साइबर पुलिस को शिकायत मिली थी कि एक वेबसाइट शाइन डॉट कॉम पर नौकरी के लिए आवेदन किया था।नौकरी दिलाने के एवज उससे 1,72,500/- का भुगतान करवाया पर वादा किया था कि नौकरी मिल जाएगी पर उसे नौकरी नहीं मिली।

साइबर सेल पुलिस ने मामला दर्ज की।एसीपी सुनील कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की उस टीम का इंचार्ज इंस्पेक्टर सतेंद्र खारी,एसआई सौरभ, विजेंदर, सुखपाल, हेड कांस्टेबल शिव बच्चन, कांस्टेबल नरेंद्र, निर्मला, पूनम और नीतू शामिल की। पुलिस ने मोबाइल ट्रैकिंग कर ऑफिस का पता लगाया और नोएडा सेक्टर 62 में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर पर पुलिस ने छापा मारा और आरोपियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों के पास से मोबाइल फोन, डेस्कटॉप अन्य सामान बरामद की गई.

advertisement at ghamasaana