नई दिल्ली। यमुना घाट पर मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए झगड़े में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। मृतक के दोस्त अभिषेक कुमार ;19 के बयान पर शास्त्री पार्क पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है। फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कुछ इनपुट मिले हैंए जल्द आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
अभिषेक ने पुलिस को बताया कि वह परिवार सहित कंझावला में रहता है और मालवाहक चैंपियन गाड़ी चलाता है। इससे पहले शकूरपुर गांव में रहते थे। रविवार दोपहर माल की डिलीवरी के बाद वह शकूरपुर पहुंचे थे। वहां लोग सरस्वती पूजन का कार्यक्रम कर रहे थे। वह भी रुक गए। दो घंटे बाद उसके दोस्त रमजानी समेत इलाके के 20.22 लोग, जिनमें महिलाएं भी थीं, रीतिरिवाज के अनुसार मूर्ति विसर्जन करने के लिए उनकी गाड़ी में यमुना घाट के लिए निकले।
शाम करीब 6 बजे सोनिया विहार होते हुए मेट्रो वाली साइट के पास स्थित शमशान घाट के पास बने विसर्जन घाट पर रुके। वहां मूर्ति विसर्जन हुआ, साथ आए कुछ लोग यमुना में स्नान करने लगे। अभिषेक बाहर ही एक दोस्त की कमीज कंधे पर डालकर खड़ा था । इस बीच एक शख्स कहने लगा कि ये गमछा मुझे दे दे। अभिषेक ने बताया कि ये कमीज है। बावजूद इसके आरोपी जबरदस्ती करने लगा। वह उसे धक्का देने लगा। यह देखकर रमजानी वहां आ गया और आते ही आरोपी को थप्पड़ मार दिया। आरोपी कुछ दूर गया और अपने साथ तीन और लड़के लेकर वापस आ गया। चारों रमजानी को मारने लगे।
इस बीच एक ने चाकू निकालकर रमजानी की कमर में कई वार कर दिए, साथ आए कुछ लड़के घायल हालत में रमजानी को लेकर पीतमपुरा के भगवान महावीर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने रमजानी को मृत घोषित कर दिया। घाट पर कई जगह से लोग विसर्जन के लिए आए थे। माना जा रहा है कि उन्हीं में से किसी ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस हर एंगल से मामले की छानबीन कर रही है।

