द कश्मीर फाइल्स का जादू अभी दर्शकों के सिर से उतरा नहीं था कि एक और फिल्म आरआरआर ने भी तहलका मचाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म को दर्शकों की बेहतरीन प्रतिक्रिया मिल रही है। पहला शो देखकर निकले लोगों ने फिल्म को यूनिक बताया है।
पांच साल बाद निर्देशन में उतरे बाहुबली फेम एसएस राजमौलि (SS Rajamouli) का जादू एक बार फिर बरकरार रहा। फिल्म में साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और रामचरण तेजा की बेहतरीन जुगलबंदी है। इसके अलावा बॉलीवुड स्टार अजय देवगन और आलिया भट्ट भी फिल्म में दिखाई देंगी।
राजमौलि का फिल्मी इतिहास बहुत सुनहरा रहा है। उन्होंने अब तक जितनी भी फिल्में बनाई हैं सभी ब्लॉक बुस्टर साबित हुई हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि क्या आरआरआर में भी राजमौलि का वह करिश्मा बरकरार रहेगा या नहीं।
क्या है फिल्म की कहानी
आरआरआर की कहानी दो क्रांतकारियों के इर्द गिर्द बुनी गई है। फिल्म में राणचरण ने सीताराम राजू और जुनियर एनटीआर ने भीमा का रोल निभाया है। सीताराम राजू और भीमा जिगरी यार है। देश के लिए लड़ते हुए दोनों की जिंदगी में कई तूफान भी आते हैं। दोनों के संघर्ष को एसएस राजमौली ने फिल्म में बड़ी ही खूबसूरती से दिखाने की कोशिश की है।
RRR को बताया मास्टरपीस
ट्विटर पर RRR के नाम से कई हैशटैग वायरल हो रहे हैं। एक यूजर ने इस फिल्म को मास्टरपीस बताया है। RRR का शुरुआती हिस्सा देख चुके लोगों ने का कहना है कि रामचरण की दमदार अदाकारी ने फिल्म में जान भर दी है। साथ ही लोगों ने एसएस राजामौली के निर्देशन को लेकर तारीफों के पुल बांधे हैं।

