रोहिणी जिला कोर्ट में गैंगवार, नामी बदमाश जितेंद्र गोगी को गोलियों से भूना, तीन लोगों की मौत

दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में दो गुटों के बीच गैंगवार हो गई । नामी बदमाश जितेंद्र गोगी को एक गुट ने गोलियों से भून दिया । गैंगवार में तीन लोगों की मौत हो गई है । पुलिस के मुताबिक, टिल्लू गैंग ने जितेंद्र गोगी की हत्या की है । वहीं बदमाश राहुल औऱ एक और बदमाश को स्पेशल सेल ने मार गिराया है । पुलिस ने बताया कि राहुल पर 50 हजार का इनाम घोषित था।

दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना (Rakesh Asthana) ने रोहिणी में शुक्रवार को हुई गैंगवार की घटना के बारे में बताया कि, जब गैंगस्टर गोगी को कोर्ट में सुनवाई के लिए ले जाया गया तो दो अपराधियों ने उस पर गोलियां चलाईं। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में दोनों हमलावरों को मार गिराया। उनमें से एक हमलावर पर 50,000 रुपये का इनाम था ।

वकील की ड्रेस में आए थे शूटर

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के सूत्रों के मुताबिक राहुल और मोरिष नाम के बदमाश की स्पेशल सेल की फायरिंग में मौत हुई. सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि गोगी की पेशी के दौरान वकील की ड्रेस में शूटर हमला कर सकते हैं । सेंट्रल, नॉर्दन सेल की टीम ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की जिसमें दो बदमाशों की मौत हो गई ।

महिला वकील हुईं घायल

पुलिस के अनुसार, कोर्ट नंबर 206 के बाहर रोहिणी कोर्ट में फायरिंग हुई. बदमाशों ने अखिल गोगी (गैंगस्टर) को निशाना बनाया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई. सुरक्षाकर्मियों ने क्रॉस फायरिंग में दो हमलावरों को गोली मार दी, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई. अपराधी वकील की पोशाक में थे. घटना में एक महिला वकील भी घायल हुईं हैं. पुलिस ने बताया कि करीब 35-40 राउंड फायरिंग हुई है ।

advertisement at ghamasaana