नई दिल्ली। Reliance Jio अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए नए-नए प्लान और ऑफर्स लाता रहता है| लेकिन, कंपनी ने इस बार एक नई और पहले से और भी आकर्षक पेशकश की है| JIO अपने ग्राहकों के लिए कुछ प्रीपेड रिचार्ज पर 20% कैशबैक पेश किया है।
यह कैशबैक ऑफर केवल तभी लागू होता है जब यूजर्स MyJio ऐप या कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए रिचार्ज करते हैं। कैशबैक 249, 555 और 599 रुपये वाले प्रीपेड प्लान पर पेश किया गया है।JIO का कहना है कि यह कैशबैक यूजर के अकाउंट में क्रेडिट हो जाएगा और इसका इस्तेमाल भविष्य के रिचार्ज के लिए किया जा सकता है। यह ऑफर फेस्टिवल सीजन से ठीक पहले आता है। तीन प्रीपेड प्लान 84 दिनों तक की वैलिडिटी ऑफर करते हैं।
Jio ने अपने प्रीपेड रिचार्ज माइक्रोसाइट के लिए एक नया 20 प्रतिशत कैशबैक सेक्शन पेश करने के लिए अपनी वेबसाइट को अपडेट किया है। 249 प्रीपेड रिचार्ज 28 दिनों की वैलिडिटी, 2GB प्रति दिन डेटा, अनलिमिडेट वॉयस कॉल और प्रति दिन 100 SMS के साथ आता है। डेटा लिमिट खत्म होने के बाद JIO स्पीड को 64Kbps तक सीमित कर देगा।JIO का 555 रुपये वाला प्रीपेड रिचार्ज 84 दिनों की वैलेडिटी, प्रतिदिन 1.5GB डेटा, अनलिमिडेट वॉयस कॉल और हर दिन 100 SMS के साथ आता है।
JIO का 599 रुपये वाला प्रीपेड रिचार्ज समान लाभ और 84 दिनों की वैलिडिटी ऑफर करता है, लेकिन डेटा प्रति दिन 2GB ही मिलता है।तीनों प्लान JioTV, JioCinema, JioNews, JioSecurity और JioCloud सब्सक्रिप्शन जैसे एडिशनल बेनेफिट्स के साथ आते हैं।

