नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही, जिसमें एक जवान शख्स खाना बनाने वाले कुकर से शादी कर रहा है। सुनने में आपको ये भले ही अजीब लगे, लेकिन ये सही है। युवक ने शादी के बाद बाकायदा कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए फोटो डाली।
युवक इंडोनेशिया का रहने वाला है, जिसका नाम कहरोल अनम है। उसने ट्विटर पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो सफेद शादी की पोशाक में नजर आ रहा। उसके बगल चावल पकाने वाला कुकर रखा हुआ है, जिसको दुल्हन की ड्रेस ओढ़ाई गई है।
इसके अलावा अनम कुकर के साथ ऐसे पोज में फोटो खिंचवा रहा, जैसे वो कोई लड़की हो। एक फोटो में तो वो कुकर को किस कर रहा है, जैसा आमतौर पर शादियों में दूल्हा-दुल्हन करते हैं। बताया गया है कि इस व्यक्ति ने कूकर को तलाक भी दिया। उसका कहना है कि इस कूकर को अच्छे चावल बनाने नहीं आते हैं।

