नई दिल्ली। साउथ सिनेमा (South Cinema) के दिग्गज एक्टर पुनीत राजकुमार (Puneeth Rajkumar) का अंतिम संस्कार (Puneeth Rajkumar Funeral) कर दिया गया है। उनकी अंतिम विदाई वाले पलों ने सभी को भावुक कर दिया।
पहले उनका अंतिम संस्कार शनिवार को होना था, लेकिन बेटी के अमेरीका से ना आने के कारण उन्हें अंतिम विदाई रविवार को दी गई। पुनीत राजकुमार के निधन पर अंतिम दर्शन के लिए एक्टर किच्चा सुदीप भी पहुंचे. इस दौरान वो उनके पार्थिव शरीर को देख अपने आंसू नहीं रोक पाए।
CM Basavaraj Bommai ने एक्टर पुनीत राजकुमार के माथे को चूमकर अंतिम विदाई दी। ये बेहद ही इमोशनल कर देने वाला कैमरे में कैद हो गया है।

