नई दिल्ली। टीएमसी सांसद और एक्ट्रेस नुसरत जहां ने यशदास गुप्ता संग अपना रिश्ता ऑफिशियल कर दिया है। नुसरत ने दिवाली के मौके पर पति यश और बेटे ईशान के साथ पहली बार तस्वीर साझा की है।
सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की यह तस्वीरें धूम मचा रही हैं क्योंकि निखिल जैन से अलग होने के बाद पहली बार नुसरत की मांग में सिंदूर नजर आ रहा है। दिवाली के मौके पर नुसरत जहां का लुक देखने लायक है।
नुसरत जहां बैगनी साड़ी में नजर आ रही हैं वहीं यश बैगनी कुर्ते में दिख रहे हैं। वहीं नुसरत और यश के बेटे ईशान भी मैचिंग आउटफिट में हैं। यह पहली बार है जब नुसरत ने अपने बेटे की तस्वीर पब्लिक की है।

