नई दिल्ली। ग्रीनलैंड में भारी मात्रा में बर्फ पिघलने की वजह से पूरी दुनिया में भीषण बाढ़ आने का अलार्म जारी किया गया है और कहा गया है कि दुनिया के ज्यादातर हिस्सों में भारी बाढ़ आ सकती है, जिससे जान-माल का भारी नुकसान हो सकता है।
लीड्स वैज्ञानिकों ने ग्रीनलैंड में बर्फ अत्यधिक मात्रा में बर्फ पिघलने के बाद चेतावनी जारी की है और फौरन सुरक्षा के उपाय अपनाने को दुनियाभर की सरकारों से कहा है।
ग्रीनलैंड की बर्फ की चादरों का पिघलना ‘दुनिया भर में बाढ़ के जोखिम को बढ़ा रहा है’, लीड्स यूनिवर्सिटी की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 10 सालों में ग्रीनलैंड से करीब 3.5 ट्रिलियन टन से ज्यादा बर्फ पिघले गये हैं, जिसकी वजह से दुनिया भर में बड़े पैमाने बाढ़ आने की आशंका है।
वैज्ञानिकों ने कहा है कि, पूरी दुनिया में पर बर्फ की चादरों को लेकर सैटेलाइट डेटा के आधार पर ये रिसर्च किया गया है, जिसमें पाया गया है कि, ग्रीनलैंड में अत्यधिक मात्रा में बर्फ पिघलने की वजह से समुद्र तल में एक सेंटीमीटर का इजाफा हुआ है, जो दुनिया के लिए खतरनाक है।

