नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली के शाहदरा जिले में स्थित नवीन शाहदरा में बीते कल यानी 3 जुलाई को शाम करीब 6:00 बजे स्पेशल 26 मूवी की तर्ज पर एक कारोबारी के घर में रेड की गई । जिसमें बताया जा रहा है कि काफी संख्या में नगदी मिली, लेकिन कारोबारी को जब रेड करने वालों पर शक हुआ तो उन्होंने उनकी पहचान पूछी जिस पर वह चटपटा गए और कारोबारी के घर से निकलने की कोशिश करने लगे लेकिन कारोबारी ने शोर मचा दिया और मौके से एक महिला सहित चार लोग पकड़े गए।
राजधानी दिल्ली के शाहदरा थाने की दीवार से लगे एक घर में कुछ अज्ञात लोगों ने अपने आपको एंटी करप्शन का पता कर कमल गुप्ता नामक मनी एक्सचेंजर कारोबारी के घर छापा मार दिया जिसमें बताया जा रहा है कि करीब 17 से 18 लोग कारोबारी कमल गुप्ता के घर में जबरन घुस आए। उनके घर में रखे सामान को चेक करने लगे । इसमें बताया जा रहा है कि घर के अंदर से बड़ी संख्या में नगदी भी मिली है, लेकिन कारोबारी कमल गुप्ता को एंटी करप्शन से आए हुए अधिकारियों पर कुछ शक हुआ तो उन्होंने उनकी पहचान जानने की कोशिश की । जिस पर वह सटपटा गए और वहां से निकल भागने की कोशिश करने लगे ।
कारोबारी कमल गुप्ता ने शोर मचा दिया और जिसके बाद आसपास के पड़ोसी मौके पर पहुंच गए। जिस में मौके पर एक महिला सहित चार लोगों को पकड़ लिया है। फिलहाल पुलिस चारों से शाहदरा थाने के अंदर पूछताछ कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर यह लोग कौन थे और कहां से आए । हालांकि सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि पंजाब नंबर की बोलेरो गाड़ी में यह लोग आए और दिखने में भी पंजाबी लग रहे हैं

