मुजफ्फरनगर में किसान की धारदार हथियार से काटकर हत्या

Farmer murdered in Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर। खतौली कोतवाली क्षेत्र के गांव पलड़ी में एक किसान की धारदार हथियार काट कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। इस मामले में मृतक के पुत्र ने पड़ोसी किसान पर हत्या का आरोप लगाते हुए नामदर्ज तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पलड़ी निवासी अर्जुन सैनी ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि उसके पिता धर्मवीर सैनी की जमीन आरोपी किसान खरीदना चाहता था। उसके पिता ने जमीन बेचने से मना कर दिया था। जिस कारण उक्त किसान से छोटा मोटा विवाद भी हो जाता था। आरोप है कि आरोपी किसान ने उनके खेत में जाने वाले पानी को भी बंद कर दिया था।

बृहस्पतिवार को उसके पिता धर्मवीर सैनी उम्र 50 वर्ष सायं को खेत पर घास लेने के लिए गए थे। जब वह घर नही पहुंचे तो उनकी तलाश शुरू की गई। पिता को तलाशने के लिए वह उसका भाई मोहित, बहन पूजा खेत की ओर जा रहे थे। सामने से आरोपी किसान उदास आता दिखाई दिया। वह उन्हें देखकर खेत में जा घुसा। जब उन्होंने खेत पर जाकर देखा तो उसके पिता का शव लहूलुहान अवस्था में पड़ा था।

पीड़ित ने अपने पिता की हत्या की सूचना पुलिस को दी थी। रात को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक का शव कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मृतक का पंचनामा भर शव को परीक्षण के लिए भिजवा दिया। उधर मृतक के पुत्र अुर्जन सैनी की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

advertisement at ghamasaana