बिजनौर में भीषण हादसा, डंपर से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत

accident

बिजनौर। नजीबाबाद में मंगलवार देर रात भीषण हादसा हो गया। डंपर से तेज रफ्तार बाइक टकरा गई। जिससे बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया है। युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

तहसील के नांगल सोती क्षेत्र के गांव मायापुरी निवासी अभिषेक20, पुत्र सुखवीर सिंह और सानू 18, पुत्र जागेश सिंह मंगलवार की देर रात बाइक से नजीबाबाद क्षेत्र के गांव शाहपुरा जा रहे थे, जैसे ही वह नजीबाबाद के दोयज वाली मार्ग के समीप पहुंचे तो सामने से आ रहे डंपर से बाइक टकरा गई । जिससे अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई। उसके साथी सानू का शव बुधवार की तड़के घटनास्थल के नजदीक नाले में पड़ा मिला।

दोनों युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

advertisement at ghamasaana