प्रेमी ने प्रेमिका की ससुराल में जाकर आत्मदाह किया, प्रेमिका भी झुलसी, दोनों की हालत गंभीर

lovers commited suicide

जौनपुर। प्रेमी ने प्रेमिका की ससुराल में पहुंच उसके घर में घुसकर आत्मदाह कर लिया। जिससे प्रेमी और प्रेमिका दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जौनपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र निवासी 20 वर्षीय युवती का विवाह इसी साल जून माह में मिर्जापुर के चुनार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में हुआ है। विवाहिता की भाभी का मायका वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में है। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र निवासी युवक एक युवक से उसका प्रेम संबंध था। शादी के बाद बीते सोमवार को वह अपने ससुराल चुनार थाना क्षेत्र के गांव आई। बुधवार को दोपहर बाद विवाहिता का प्रेमी उसके ससुराल पहुंच गया।

घर के पुरुष काम से बाहर गए थे। विवाहिता की जेठानी और सास पास के खेत में काम कर रही थीं। महिला के प्रेमी मौका पाकर कमरे में घुस कर अंदर से कुंडी लगा दिया और पेट्रोल डालकर आग लगा दिया। घर में आग लगी देख जेठानी और सास विवाहिता के कमरे की तरफ दौड़ पड़े और कमरे का दरवाजा पीटने लगे।

थोड़ी देर बाद विवाहिता ने किसी तरह दरवाजा खोला। घरवालों ने विवाहिता को उसके प्रेमी के साथ बाहर निकाला। इसके बाद विवाहिता को ससुराल के लोग इलाज के लिए वाराणसी स्थित कबीर चौरा अस्पताल ले गएए जबकि उसका प्रेमी वहीं पड़ा रहा।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे बीएचयू ट्रामा सेंटर भिजवाया। चुनार सीओ रामानंद राय ने बताया कि आग लगने से दोनों झुलसे हैं। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। अभी किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

advertisement at ghamasaana