Bijnore news : पालन पोषण से परेशान दादी ने अपने ही पोते को मार डाला, गिरफ्तार

Bijnor news

बिजनौर। पालन पोषण से तंग आकर दादी ने ही बालक की हत्या कर डाली। पौत्र की हत्यारोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चालान कर कोर्ट में पेश कियाए जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस हत्याकांड को लेकर हर कोई हैरत में है।

मंगलवार की देर शाम सदर बाजार निवासी आरिफ का बेटा समद ;7द्ध घर पर स्थित कमरे में मृत पड़ा मिला था। उस वक्त मौत की वजह साफ नहीं हो सकी। बुधवार की सुबह मृत बालक के ननिहाल वालों ने बालक को कई कई दिन कमरे में बंद करने और भूखा रखने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। खैरए पुलिस ने बालक के शव का पोस्टमार्टम करायाए पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने की वजह से मौत होने की बात सामने आई। हालांकि पहले बीमारी के चलते मौत होना माना जा रहा था।

बता दें कि मृतक बालक का पिता आरिफ दिल्ली में रहकर एक होटल में काम करता है। जबकि उसकी पत्नी समा परवीन विवाद के चलते चार सालों से अपने मायके काजीपाड़ा में रह रही है। इनके बेटे अर्श ;11द्ध और समद ;7द्ध अपनी दादी बुंदिया के पास रहते थे। अब बालक समद की मौत के बाद पुलिस ने बारीकी से पड़ताल की तो मामला हत्या का निकला। सूत्रों की मानें तो मृतक के बड़े भाई ने भी दबी जुबान में मारने की बात पुलिस को बता दी थी। शहर कोतवाल जीत सिंह ने बताया कि बालकों का पिता और मां भी घर पर नहीं रहते हैं।

दोनों बालक अपनी दादी के पास रहते थे। अब दादी ने हाथ से बालक का मुंह दबाकर हत्या कर दी। हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोतवाल के अनुसार हत्यारोपी ने पूछताछ में बताया कि समद बीमार भी रहता थाए अब वह देखभाल से तंग आक चुकी थी। इसलिए हत्या कर दी।

advertisement at ghamasaana