सहारनपुर। बुधवार की आधी रात मौसम ने करवट ली और जिले भर में बारिश शुरू हो गई। बृहस्पतिवार को भी बारिश होती रही, जिससे तापमान में गिरावट आई और ठंड बढ़ गई है।बृहस्पतिवार को बारिश के साथ छुटमलपुर, सढ़ौली कदीम और बेहट में ओलावृष्टि हुई है।
इससे किसानों की फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। क्योंकि, खेतों में सरसो की फसल तैयार है। बारिश और ओलावृष्टि की वजह से फसल बिछ गई है।वहीं, महानगर में खाताखेड़ी, शारदानगर, एकता कॉलोनी, चिलकाना रोड, पुराना कलसिया रोड, नया बाजार में जलभराव की समस्या से भी लोगों को जूझना पड़ा है।
नालों की सफाई न होने की वजह से जलभराव हुआ है, जबकि नगर निगम के दावे खोखले साबित हुए, जिन जगहों पर स्मार्ट सिटी के तहत शहर में सड़कें खोदी गई हैं, वहां कीचड़ फैल गया।वहीं, मौसम विभाग का अनुमान है कि अभी तीन दिन तक बारिश रहेगी।

