सहारनपुर। Saharanpur news नानौता के गुडम्ब गांव में रविवार की रात संपत्ति के लिए बेटे ने पिता की लाठी.डंडों से पीट.पीटकर मार डाला और फरार हो गया। पुलिस ने दूसरे बेटे की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
नानौता कल क्षेत्र के गांव गुडम्ब निवासी रूपचंद 65 और उसके बड़े बेटे हुकम सिंह उर्फ बिट्टू के बीच संपत्ति के बंटवारे को लेकर मनमुटाव चल रहा था। रात करीब दस बजे रूपचंद और हुकम सिंह के बीच संपत्ति के विवाद को लेकर का सुनी हो गई। आरोप हैए कि हुकम सिंह ने तैश में आकर अपने पिता रूपचंद पर लाठी डंडों व धारदार हथियार से हमला कर दिया।
रूपचंद के चिल्लाने की आवाज सुनकर आए अन्य परिजनों को देखकर हुकम सिंह मौके से भाग निकला। रूपचंद लहूलुहान हालात में जमीन पर पड़ा था और उसकी मौत हो चुकी थी। उसके मंझले बेटे प्रवीण कुमार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस में शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। एसएसपी विपिन ताडा ने बतायाए कि प्रवीण की तहरीर पर आरोपी हुकम सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

