War of elephant अमानगढ़ रेंज में दो हाथी आए आमने-सामने, मची अफरा तफरी

War of elephant

बिजनौर। अमानगढ़ के कोठीरो में दो नर हाथियों के भिड़ जाने से वन कर्मी भयभीत हो गए।बाद में साहस दिखाते हुए किसी तरह से दोनो हाथियों को भिड़ने से रोक हटाया गया।

अमानगढ़ के कोठीरो की झुल्लोखता बीट में दो हाथियों के आपस में भिड़ जाने की से सूचना पर वन कर्मी मौके पर गए। जहां मखना हाथी तथा टस्कर दो नर हाथी अपना शक्ति प्रदर्शन कर रहे थे। वन कर्मियों ने शोर शराबा कर किसी तरह उन्हें अलग करने का प्रयास किया।बाद में मखना हाथी के भारी पड़ने पर टस्कर हाथी मैदान छोड़ने पर मजबूर हो गया।

रेंज अफसर खुशबू उपाध्याय ने बताया की एक हाथी के दूसरे के क्षेत्र में आ जाने अथवा आसपास मादा हाथी होने पर अक्सर दो नर हाथी शक्ति प्रदर्शन कर खुद को बलशाली एवं बेहतर साबित करने की कोशिश करते है।वन कर्मियों से सावधान होकर गश्त करने के लिए कहा गया है।

advertisement at ghamasaana