सहारनपुर। लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलकर लौटे राष्ट्रीय महासचिव चौधरी रुद्रसेन ने कहा कि कैराना प्रत्याशी इकरा हसन उनकी बेटी समान है। समर्थन दिया जाएगा। वहीं चौधरी इंद्रसेन ने कहा कि सहारनपुर सीट पर गठबंधन से कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन देने का कोई विचार नहीं है। जिसने दगा किया है वह खुद भुगतेगा।
झाडवन स्थित फार्म हाउस पर प्रेसवार्ता करते हुए चौधरी रूद्रसेन ने कहा कि पार्टी सुप्रीमो से लखनऊ में मुलाकात हुई है। उन्होंने आश्वास्त किया कि मान.सम्मान में कोई कमी नहीं होगी। जो वादे हुए थे वह भी पूरे किए जांएगे। चौधरी परिवार की अनदेखी नहीं की जाएगी। उन्होंने कैराना से प्रत्याशी इकरा हसन को समर्थन किया। कहा कि जो लोग नाराज होकर दूसरे दलों में चले गए वह भी जल्द वापस आएंगे।
वहीं, अनदेखी को लेकर पद छोड़ने वाले गंगोह विधानसभा प्रभारी चौधरी इंद्रसेन के इस्तीफे को स्वीकार नहीं किया गया। प्रेसवार्ता में चौधरी इंद्रसेन के निशाने पर मसूद परिवार रहा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मसूद परिवार को विभाजनकारी सोच बदलनी होगी। सहारनपुर सीट पर गठबंधन प्रत्याशी कांग्रेस के इमरान मसूद को अभी समर्थन देने का कोई विचार नहीं है। आगामी दिनों में निर्णय लिया जाएगा। तंज कसते हुए कहा कि जिसने दगा दिया है वह खुद भुगतेगा। सहारनपुर देहात विधायक आशु मलिक ने कहा कि सपा ने प्रदेश में भाजपा को 80 सीट हराने के लिए रणनीति बनाई है। इस दौरान जिलाध्यक्ष अब्दूल वाहिद, जिला पंचायत सदस्य जिशान चौधरी, मास्टर भूल्लण सिंह, राजेश शर्माए परीक्षित चौधरी आदि मौजूद रहे।

