मस्जिद निर्माण पर शिमला में हालात बिगड़े, हिंदू संगठन कार्रवाई पर अड़े

shimla

शिमला।संजौली मस्जिद को लेकर शुरू हुआ विवाद रूक नहीं रहा है। बुधवार को भी हिंदू संगठनों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। जाम लगा दिया और नारेबाजी की। पुलिस प्रदर्शनकारियों को तितर बितर करने के लिए लाठी चार्ज किया और पानी की बौछार कर हटाने की कोशिश की। इसके बावजूद प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग तोड़कर मस्जिद को ओर बढ़ते रहे।

संजौली मस्जिद विवाद में कई हिंदू संगठनों का प्रदर्शन जारी है। भारी संख्या में जुटे प्रदर्शनकारियों ने चक्का जाम किया। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़कर मस्जिद की ओर बढ़ने लगे हैं। पुलिस लगातार वॉटर कैनन और लाठीचार्ज के जरिए प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश कर रही है। हिंदू जागरण मंच के अध्यक्ष कमल गौतम सहित दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कमल गौतम मस्जिद के पास जाने की कोशिश कर रहे थे। शिमला में धारा 163 लगा दिया गया है।

जिला दंडाधिकारी अनुपम कश्यप ने बताया कि संजौली में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत शक्तियों का प्रयोग करते हुए आदेश दिया गया है। इसके तहत जिला के संजौली क्षेत्र में कानून व्यवस्था कायम रखने व शांति व्यवस्था बनाए रखने की दृष्टि से 5 या 5 से अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा।

स्कूल और सरकारी व निजी कार्यालय और बाजार पूरी तरह से खुले रहेंगे। आम जनता को किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने के लिए प्रयासरत है।

advertisement at ghamasaana