सहारनपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, खेत में मिला शव

saharanpur crime news

सहारनपुर। रामपुर मनिहारान के गांव घासोती में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई; उसका शव खेत में पड़ा मिला। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहंुच गई।

पुलिस के अनुसार घसौती निवासी पिंटू कश्यप के पुत्र नितिन कश्यप 18 का गोली लगा शव क्षेत्र के गांव मुकंदपुर के पास गन्ने के खेत के पास पड़ा मिला। माना जा रहा है कि उसकी हत्या की गई थी और सीने में गोली मारी गई थी। सूचना पर पहुंचे परिजन युवक के शव अपने घर घासोती ले गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्यागी पुलिस बल के साथ गांव घासोती पहुंचे।

पुलिस परिजनों को लेकर घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। परिजनों ने बताया कि नितिन सोमवार देर रात घर से रामपुर जाने के लिए निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजन रात भर उसकी तलाश कर रहे थे। सुबह उसका शव पड़ा मिला। हालांकि परिजनों की तरफ अभी तक तहरीर नहीं दी गई है। नितिन गांव में चाऊमीन की रेहड़ी लगाता था।

advertisement at ghamasaana