दिन में मेट्रो द्वारा रास्ता बंद करने से व्यापारियों का होता है नुकसान – पम्मा व राकेश

new delhi news

नई दिल्ली। सदर बाजार में मेट्रो का कार्य चल रहा है मगर मेट्रो के कर्मचारी कई जगह भारी लापरवाही कर रहे हैं, जिसके कारण कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

फेडरेशन ऑफ सदर बाजार ट्रेडर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी वह मेट्रो के अधिकारियों के साथ एक बैठक हुई जिसमें फेडरेशन के चेयरमैन परमजीत सिंह पम्मा, अध्यक्ष राकेश यादव, महासचिव राजिन्दर शर्मा, कमल कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव छाबड़ा, कोषाध्यक्ष दीपक मित्तल मेट्रो अधिकारी नितिन राजपूत, पलविंदर सिंह एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहेl

परमजीत सिंह पम्मा, अध्यक्ष राकेश यादव मेट्रो अधिकारियों को बताया ने कहा सदर बाजार में मेट्रो के कर्मचारी काफी लापरवाही से कार्य कर रहे हैं। एक तरफ तो वह किसी समय भी रास्ते कहीं-कहीं घंटे तक बंद कर देते हैं इसके कारण दूर तक जाम लग जाता है और उनके कर्मचारी जाम खुलवाने के लिए कार्य भी नहीं करते दूसरी तरफ सामान इधर-उधर ले जाने में काफी लापरवाही की जा रही है हमारे संज्ञान आया कि सुरक्षा के मापदंडों का उल्लंघन किया जा रहा है जो कि कोई भी हादसे का कारण हो सकता है।

राजिन्दर शर्मा, कमल कुमार ने मेट्रो अधिकारियों से अपने गार्ड बढ़ाने की भी बात कही सारी बातें सुनने के बाद मेट्रो अधिकारी नितिन राजपूत, पलविंदर सिंह आश्वासन दिया सुबह के समय कोई भी रास्ता बंद नहीं किया जाएगा और गार्ड भी ज्यादा लगाए जाएंगे। और मेट्रो अधिकारी ने विश्वास दिलाया कि विभाग पूरा ख्याल रखेंगे कि कोई भी लापरवाही ना हो। इस पर मेट्रो अधिकारियों व फेडरेशन में एक व्हाट्सएप ग्रुप बना। अगर कोई भी किसी प्रकार की दिक्कत आती है तो एक दूसरे से वह संपर्क करके तुरंत उसे समस्या को हल करेंगे।

advertisement at ghamasaana