दुस्साहस : मां के सामने ही कर दी सात साल की बेटी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

baby

मेरठ। जिले के गांव राधना में रविवार शाम मां आसमा के सामने ही सात साल की बच्ची जोया की उसके चाचा बिलाल ने गोली मारकर हत्या कर दी। बच्ची का मामा किठौर थाने पहुंचा और रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस जांच में सामने आया है कि देवर और भाभी के बीच झगड़ा हुआ था, तभी युवक ने भतीजी को गोली मार दी। बच्ची का पिता इस्लामुद्दीन किठौर थाने का हिस्ट्रीशीटर है और मुजफ्फरनगर जेल में गैंगस्टर के मुकदमे में बंद है।

किठौर क्षेत्र के राधना गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर इस्लामुद्दीन की पत्नी आसमा का देवर बिलाल से झगड़ा हो गया था। आरोप है कि बिलाल ने तमंचे से आसमा के सामने ही उसकी बेटी जोया के सिर में गोली मार दी। इसके बाद बिलाल भाग गया। जोया को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से मीमो थाने पहुंचा, तब जाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का दावा है कि पीड़ित परिवार ही घटना को छुपाने में लगा रहा और इसे हादसा बताने लगा।

देर रात आसमा के मायके वाले बुलंदशहर के खानपुर गांव से पहुंचे। आसमा से उसके भाई उमर ने घटना की जानकारी लेकर सोमवार सुबह किठौर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। एएसपी चंद्रकांत मीणा ने भी घटनास्थल पर जांच की। जोया कक्षा दो में पढ़ती थी एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि देर रात आरोपी को किठौर से ही गिरफ्तार कर लिया गया।

advertisement at ghamasaana