CM रेखा गुप्ता पर हमले का आरोपी राजेश खिमजी का बड़ा खुलासा

cm delhi

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले के मामले में आरोपी राजेश खिमजी से पूछताछ के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस सूत्रों के अनुसार, पुलिस रिमांड पर लिए गए राजेश ने कबूल किया कि उसने हमले की योजना धार्मिक आस्था और एक दिव्य आदेश के चलते बनाई।

राजेश खिमजी ने पूछताछ में बताया कि वह अपने घर पर शिव मंदिर बनाकर शिवलिंग की पूजा करता है। हाल ही में जब सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों को लेकर आदेश दिया, तो पूजा के दौरान उसे ऐसा प्रतीत हुआ कि शिवलिंग से भगवान शिव का भैरव स्वरूप प्रकट हुआ है।

राजेश का दावा है कि भैरव स्वरूप में आए कुत्ते ने उससे कहा कि वह दिल्ली जाकर अपनी बात रखे। इसके बाद आरोपी ने सोमवार को अपने घर से निकलकर उज्जैन का रुख किया। उज्जैन में भी उसने दावा किया कि उसी भैरव स्वरूप ने उसे दिल्ली जाने का आदेश दिया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी की मानसिक स्थिति की जांच कराने पर भी विचार किया जा रहा है। जांच अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि यह हमला किसी साजिश का हिस्सा था या आरोपी ने वाकई में धार्मिक आस्था और भ्रांतियों के चलते यह कदम उठाया।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुआ हमला अब राजनीतिक हलकों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है। विपक्ष ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं, जबकि ruling party ने इसे “एक असामान्य मानसिकता” का मामला बताया है।

advertisement at ghamasaana