दिल्ली में बंद घरों को निशाना बनाने वाला चोरों का गिरोह पकड़ा

delhi police

दिल्ली । शाहदरा जिले के स्पेशल स्टाफ की टीम ने एक ऐसे शातिर चोरों के गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो ताला लगे मकानों को निशाना बनाते थे। जब घर के सदस्य शादी या किसी अन्य कार्यक्रम में घर में ताला लगाकर बहार गए हुए होते थे तो यह शातिर बदमाश घर की रेकी कर देर रात वारदात को अंजाम दे दिया कर देते थे।

17 नवंबर की रात को जगतपुरी पुलिस को सुचना मिली की अशोक कुमार जोकि अपने एक रिश्तेदार की शादी समारोह में गए हुए थे उनकी बेटी की सगाई के लिए घर में रखे केस और ज्वेलरी चोरी हो गए हैं । थाना जगतपुरी पुलिस ने ंमामला दर्ज़ कर लिया। चोरी की इस वारदात को खोलने के लिए की लिए जिले की स्पेशल स्टाफ टीम के इंचार्ज इंस्पेक्टर विकास को जिम्मेदारी दी गयी।

इंस्पेक्टर विकास ने अपनी टीम के माध्यम और टेक्निकल सर्विलांस व सीसीटीवी की मदद से इन शातिर बदमाशों को पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाशों में से सुबहान कूड़ा बीनता है और इसी के घर से लाखों की ज्वेलरी बरामद हुई है, जबकि सादात पेशे से टेलर है और इस चोरी का मास्टरमाइंड था। वह बैंगलोर जा रहा था, पुलिस ने उसे टर्मिनल 2 से पकड़ा इसके पास से पिस्टल भी बरामद हुई और इनके तीसरे साथी सहादत को भी पकड़ा है। सहादत की पत्नी बांग्लादेशी है और उसके पास से एक बांग्लादेशी पासपोर्ट भी मिला है।

सहादत और शाहीन इन दोनों की पत्नियां ;घरेलू सहायिका का काम करती हैं, और यही अपने पतियों को घर में किसी के न होने की सुचना भी देती थीं। वही इस मामले में पुलिस ने 2 और लोगो को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है जो की चोरी का माल खरीदा करते थे।

advertisement at ghamasaana