आयुष प्रदेश के लिए आयुष मंत्री ने खोला घोषणाओं का पिटारा

ministery of ayush

हरिद्वार। केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने मां गंगा नगरी पहुंचने पर आयुष प्रदेश के लिए घोषणाओं का पिटारा खोल दिया। कहा कि आने वाले समय में प्रदेश आयुष में देश का नेतृत्व करेगा।

आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित आयुष संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड आयुर्वेद, कर्म और मर्म की भूमि है। कहा आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हर क्षेत्र में चहुंमुखी विकास हो रहा है। केदारपुरी के साथ ही बद्रीशपुरी के पुनर्निर्माण के लिए 250 करोड़ स्वीकृत हुए हैं ।

मास्टर प्लान तैयार हो चुका है। टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। उत्तराखंड के प्रति पीएम मोदी का जो प्रेम है वह किसी से छुपा नहीं है। उन्होंने केंद्रीय आयुष मंत्री से उत्तराखंड में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान खोलने की अपेक्षा की। केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि उत्तराखंड आयुष प्रदेश है यहां इस क्षेत्र में और अपार संभावनाएं हैं। कहा कि प्रदेश को अब तक अलग-अलग स्कीमों में एक लाख करोड़ की मदद की गई है।

उन्होंने उत्तराखंड के लिए नेशनल आयुष मिशन के तहत हॉस्पिटल, मोबाइल आयुष यूनिट, मेडिकल कॉलेज, 100 आयुष वैलनेस सेंटर, 200 स्कूलों में हर्बल गार्डन सभी जिलों में नर्सरी आदि की घोषणा की। इस अवसर पर देव संस्कृति विश्वविद्यालय और डीएवी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। कैबिनेट मंत्री डॉ हरक सिंह रावत, स्वामी यतीश्वरानंद, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक आदि मौजूद रहे।

advertisement at ghamasaana