नई दिल्ली। छोटे पर्दे का सबसे चर्चित रियलिटी शो में बिग बॉस (Bigg Boss) में आए बहुत से कंटेस्टेंट की लव स्टोरी शुरू हुई वही बिग बॉस के इस सीजन में कंटेस्टेंट तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) ने हर किसी को हैरान कर दिया है। दरअसल, तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) उमर रियाज (Umar Riaz) से यह कहती हुई नजर आ रही है कि वो प्रेग्नेंट हैं। जिसे सुन सबकी आंखे खुली की खुली रह गई। हालांकि आपको बता दें कि ऐसा तेजस्वी ने शो के होस्ट सलमान खान (Salman Khan) के कहने पर कहा है।
दरअसल, बिग बॉस के अपकमिंग सीजन के प्रोमो में होस्ट सलमान (Salman Khan) ने अपने ‘पार्टनर’ और बॉलीवुड स्टार गोविंदा (Govinda) के साथ मिलकर तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) से उमर रियाज (Umar Riaz) के साथ प्रैंक करवाया है। सलमान खान और गोविंदा (Govinda) दोनों ने तेजस्वी को बताया कि उसे उमर से क्या बोलना है।
कंटेस्टेंट तेजस्वी (Tejasswi Prakash) उमर (Umar Riaz) से बोलती हैं, ”मुझे गैस हो गई है.” उसके इतना बोलने पर उमर जोर से हंस पड़ते हैं. तेजस्वी गुस्से में कहती हैं कि ये मजाक की बात नहीं है. सलमान के कहने पर तेजस्वी बोलती हैं, ”मैं मां बनने वाली हूं.”

