बाजार में तैयार किए गए पीवीसी आधार कार्ड मान्य नहीं होंगे

नई दिल्ली। UIDAI ने लोगों की सहूलियत के लिए पीवीसी आधार कार्ड जारी किया था। लेकिन अब UIDAI ने ट्विट करके बताया है कि, बाजार में तैयार किए गए पीवीसी आधार कार्ड मान्य नहीं होंगे।

ऐसे में जिन लोगों ने बाजार से या आसपास की दुकान से PVC आधार कार्ड तैयार कराया है तो उनका आधार कार्ड अमान्य होगा।आपको बता दें आधार कार्ड आज के दौर में काफी जरूरी दस्तावेज बन गया है।

लगभग सभी जरूरी काम चाहे वे प्राइवेट सेक्टर से जुड़े हों या फिर सरकारी काम हों आधार के बिना नहीं हो सकते हैं। इसलिए अगर आपके पास भी ये वाला PVC आधार कार्ड है तो आपको तुरंत नए आधार कार्ड के लिए अप्लाई कर देना चाहिए।

advertisement at ghamasaana