रूस और यूक्रेन के बाद कहीं एक और युद्ध की तैयारी तो नहीं शुरू हो गई है। अगर ऐसा हुआ तो दुनिया भर में हालात और भी बिगड़ जाएंगे। रूस और यूक्रेन की लड़ाई से पहले से ही दुनिया महंगाई के बोझ से कराह रही है। अब यदि यह युद्ध हुआ तो हालात और भी बिगड़ जाएंगे।
हम बात कर रहे हैं चीन और ताइवान की । अमेरिका से नैंसी पेलोसी के आने से पहले से चीन अपने तेवर दिखा रहा था। उसने सीधे शब्दों में अमेरिका तक को धमकी दे दी थी, लेकिन अमेरिका उसके आगे झुका नहीं बल्कि नैंसी की सुरक्षा पुख्ता कर चीन को मात दे दी । नैंसी ताइवान आईं और चलीं गई और चीन बक बक करता रहा। इससे चीन ताइवान से और भी खफा हो गया है।
ताजा अपडेट यह है कि चीन ने ताइवान की छह तरफ से घेराबंदी कर दी है। इतना ही नहीं ताइवान के तट पर अभ्यास में, चीन पहली बार लंबी दूरी की तोपखाने (Long Range Artillery) और DF-17 हाइपरसोनिक मिसाइलों (DF-17 Hypersonic Missiles) का इस्तेमाल करेगा, ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार ये मिसाइलें पहली बार ताइवान के ऊपर से उड़ान भरेंगी, और चीनी सेना 12 n के भीतर क्षेत्रों में प्रवेश करेगी।
चीनी स्टेट टेलीविजन (Chinese state television) ने बताया कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने ताइवान के आसपास के पानी और हवाई क्षेत्र में लाइव फायरिंग शुरू कर दिया है। Chinese state television के अनुसार, अभ्यास रविवार को दोपहर 12.00 बजे (0400 GMT) समाप्त किया जाएगा। दो अज्ञात विमान फ्लाइट ट्रैकर्स पर दिखाई दिए हैं और ताइवान के दक्षिणी तट पर चक्कर लगा रहे हैं।
