Samsung के प्रीमियम स्मार्टफोन Samsung Galaxy S24 FE को खरीदने का शानदार मौका सामने आया है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर इस स्मार्टफोन को भारी डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। लॉन्च के मुकाबले अब ग्राहक इस फोन को करीब 22 हजार रुपये तक सस्ते में खरीद सकते हैं।
Samsung Galaxy S24 FE को कंपनी ने 59,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया था, लेकिन फिलहाल Flipkart पर यह स्मार्टफोन 39,999 रुपये में उपलब्ध है। यानी ग्राहकों को सीधे 20 हजार रुपये तक की छूट मिल रही है। इसके अलावा बैंक ऑफर का फायदा लेने पर कीमत और कम हो सकती है।
अगर ग्राहक Flipkart Axis Bank कार्ड से पेमेंट करते हैं तो उन्हें 2,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। इस तरह फोन की प्रभावी कीमत घटकर 37,999 रुपये तक पहुंच जाती है। माना जा रहा है कि यह अब तक की सबसे आकर्षक डील में से एक है।
फीचर्स की बात करें तो Galaxy S24 FE में 6.7 इंच का फुल एचडी+ डायनेमिक AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। स्मार्टफोन में सैमसंग का Exynos 2400e प्रोसेसर मिलता है। पावर के लिए इसमें 4700mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में OIS सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस और 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। यह स्मार्टफोन IP68 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षित रहता है।

