WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी खबर है! अब एक ही WhatsApp अकाउंट को चार अलग-अलग स्मार्टफोन या डिवाइस में इस्तेमाल किया जा सकता है। WhatsApp का नया Multi-Device Support फीचर अब सभी यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया गया है। इस फीचर से अब यूजर्स को बार-बार लॉगिन और लॉगआउट करने की झंझट नहीं रहेगी, साथ ही सभी डिवाइस पर चैट्स, मीडिया और कॉल्स पूरी तरह सिंक और एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड रहेंगी।
कैसे करें सेटअप? (स्टेप बाय स्टेप गाइड)
यदि आप इस शानदार अपडेट का फायदा उठाना चाहते हैं, तो बस कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करें:
- दूसरे स्मार्टफोन में WhatsApp इंस्टॉल करें – लेकिन उसमें अपना मोबाइल नंबर न डालें।
- वेलकम स्क्रीन पर आपको “Link to Existing Account” का ऑप्शन मिलेगा।
- इस ऑप्शन पर टैप करें, जिसके बाद स्क्रीन पर QR कोड दिखाई देगा।
- अपने प्राइमरी फोन में WhatsApp खोलें और Settings > Linked Devices में जाएं।
- अब कैमरा ओपन होगा, उससे दूसरे फोन में दिख रहे QR कोड को स्कैन करें।
- कुछ ही सेकंड में आपका WhatsApp अकाउंट दूसरे फोन में भी एक्टिव हो जाएगा।
- दोनों डिवाइसेज पर आपकी सारी चैट्स और मीडिया ऑटोमेटिकली सिंक हो जाएंगी।
अगर आपके दूसरे फोन में “Link to Existing Account” का विकल्प नहीं आ रहा है, तो आप WhatsApp Web के जरिए लॉगिन कर सकते हैं।
सिक्योरिटी और प्राइवेसी का खास ख्याल
WhatsApp का यह Multi-Device फीचर पूरी तरह एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड है। इसका मतलब है कि चाहे आप एक डिवाइस में चैट करें या चार में—आपकी चैट्स, मीडिया, वॉयस व वीडियो कॉल्स पूरी तरह से प्राइवेट और सुरक्षित रहेंगी।
पहले क्या होता था?
इस फीचर से पहले यदि किसी को दो फोन में WhatsApp चलाना होता था, तो यूजर्स को थर्ड-पार्टी ऐप्स या अनौपचारिक तरीकों का सहारा लेना पड़ता था, जिससे डेटा की सुरक्षा पर सवाल उठते थे। लेकिन अब WhatsApp ने खुद यह सुविधा देकर यूजर्स को आसान, सुरक्षित और ऑफिशियल विकल्प दे दिया है।

