सीडीएस बिपिन रावत का हेलीकॉप्टर क्रैश, 11 की मौत, सीडीएस के बारे में जानकारी नहीं

helicopter crash

वायुसेना का एक हेलीकॉप्टर तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हेलीकॉप्टर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत अपने स्टाफ, सेना के उच्च अधिकारियों और परिवार के सदस्यों के साथ कुल 14 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सीडीएस के बारे में कोई भी जानकारी देने से अधिकारी बच रहे हैं। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री को मामले की जानकारी दी है। इसके बाद केंद्रीय कैबिनेट की आपात बैठक बुलाई गई है।

सीडएस बिपिन रावत

बताया जा रहा है कि यह हादसा तमिलनाडु के नीलगिरी जिले में हुआ। यह घने जंगलों वाला इलाका है, इसे क्वीन ऑफ हिल स्टेशन भी कहते हैं। कोयंबटूर और सुलूर के बीच हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सुलूर से इस हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी थी। वायुसेना ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं।

दरअसल सीडीएस जनरल रावत एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए वेलिंग्टन सशस्त्र बल कॉलेज में गए थे। वहीं से लौटकर कुन्नूर की तरफ आ रहे थे। उनकी पत्नी मधुलिका रावतए उनकी सुरक्षा में तैनात पांच कमांडो और निजी सुरक्षाकर्मीए एक ब्रिगेडियर और एक लेफ्टिनेंट कर्नल भी हेलीकॉप्टर में सवार थे। सीडीएस को कुन्नूर पहुंचने के बाद दिल्ली रवाना होना था।

अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक मलबे में से दो शव निकाले गए हैंए जो 80 फीसदी तक जले हुए हैं। बताया जा रहा है कि कुछ शव पहाड़ी इलाके के नीचे भी मौजूद हैं। उनकी पहचान की जा ही है। अब तक तीन लोगों को बचाया चुका है। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर छह एंबुलेंस मौजूद हैं। 

वायुसेना का यह हेलीकॉप्टर एमआई सीरीज का था। इस डप.17ट5 हेलिकॉप्टर में दो इंजन होते हैं। यह वीआईपी चॉपर कहलाता है। वायुसेना लंबे समय से इसका इस्तेमाल करती आई है। जहां कहीं हवाई पट्टी नहीं होतीए वहां पर वीआईपी मूवमेंट इसी हेलीकॉप्टर के जरिए होता है।

advertisement at ghamasaana