इस्लाम के विरुद्ध कोई धर्म संसद नहीं करेंगे यति

narsimhanand

हरिद्वार। देवबंद से इस्लामिक जिहाद की शुरूआत करने वाले गाजियाबाद के डासना स्थित देवी मंदिर के महंत व जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी यति नरसिंहानंद अब इस्लामिक जिहाद के खिलाफ कोई भी धर्मसंसद आयोजित नहीं करेंगे। स्वामि यति नरसिंहानंद उत्तर प्रदेश के देवबंद में 2012 से इस्लामिक जिहाद की शुरू कर चर्चाओं में आए थे। इसके साथ ही उनका विवादों से पुराना नाता रहा है।

धर्मनगरी के खड़खड़ी में ‌स्थित वेद निकेतन में 17 से 18 नवंबर तक आयोजित तीन दिवसीय धर्मसंसद में अमर्यादित भाषणों का प्रयोग करने के मामले में शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। चार माह बाद वसीम रिजवी को जेल से जमानत मिली है। वसीम रिजवी को जमानत मिलने के बाद गाजियाबाद के डासना में स्थित देवी मंदिर के महंत व जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी यति नरसिंहानंद ने सार्वजनिक जीवन छोड़ दिया है। इसके साथ ही उन्होंने सिर्फ धार्मिक जीवन जीने का फैसला लिया है।

उनका कहना है क‌ि अब वह बच्चों की शिक्षा के साथ ही हवन, पूजन आदि कार्य ही करेंगे। वह अब इस्लामिक जिहाद के विरुद्ध कोई धर्म संसद आयोजित नहीं करेंगे। महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद सरस्वती का विवादों से पुुराना नाता रहा है। यति नरसिंहानंद ने उत्तर प्रदेश के देवबंद से इस्लामिक जिहाद के विरुद्ध अपना अभियान शुरू किया था। इसके बाद से उनका लगातार विवादों से नाता रहा है। कभी डासना देवी मंदिर में गैर हिंदूओं के प्रवेश को वर्जित करने को लेकर तो कभी गैर हिंदू महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी को लेकर वह लगातार चर्चाओं में रहे हैं।

हरिद्वार जेल से जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी के अंतरिम जमानत पर रिहा होने के बाद स्वामी यति नरसिंहानंद ने कहा क‌ि इस पूरी लड़ाई में हिंदू समाज की जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी जैसे योद्धा के प्रति उदासीनता से खिन्न होकर वह अब अपने बचे हुए जीवन को मां और महादेव के महायज्ञ और योगेश्वर श्रीकृष्ण की श्रीमद्भगवद् गीता को समर्पित करेंगे। उन्होंने कहा क‌ि सम्मान व स्वाभिमान की इस लड़ाई में असफल रहने के लिए जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी से वह माफी मांगते हैं। कहा क‌ि अब वह नवयुवकों को श्रीमद्भगवद् गीता पढ़ाने और धार्मिक कार्यों में अपने जीवन को व्यतीत करेंगे।

advertisement at ghamasaana