पूर्व विधायक आचार्य महामंडलेश्वर जगदीश मुनि का निर्वाण दिवस मनाया

haridwar news

हरिद्वार l खड़खड़ी स्थित संत मंडल आश्रम में जगदीश मुनि महाराज एवं पूर्व विधायक हरिद्वार के 14वें निर्वाण दिवस पर विशाल संत समागम आयोजित किया गया। संत समागम को संबोधित करते हुए आश्रम के श्री महंत तथा महामंडलेश्वर राम मुनि महाराज ने कहा कि सतगुरु से बड़ा और सच्चा कोई और पथ दर्शक हो ही नहीं सकता है। सतगुरु भवसागर पार जाने वाली नैया है। जब-जब इस भगवान अवतरित हुए हैं तो उन्हें भी सतगुरु के मार्गदर्शन की आवश्यकता पड़ी है। राम मुनि ने आचार्य महामंडलेश्वर जगदीश मुनि महाराज की महिमा का गुणगान किया।

महामंडलेश्वर कपिल मुनि महाराज ने कहा कि हरि भजन कभी निष्फल नहीं होता। हरि भजन ही मानव जीवन की सार्थकता है। जो सच्चे मन से भगवान को पुकारता है, भगवान किसी न किसी रूप में उसके सामने उसकी मदद के लिए उपस्थित हो जाते हैं। गुरु का सच्चा मार्गदर्शन भक्तों के मानव जीवन को सार्थक कर देता है।

इस अवसर पर महामंडलेश्वर विलासानंद महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानन्द महाराज, महंत ब्रह्मेश्वर महाराज, महंत कृष्ण स्वरूप महाराज, महंत सूरज दास महाराज, महंत कमलेशानंद महाराज, महंत नारायण दास पटवारी, महंत प्रहलाद दास महाराज, महंत केशवानंद महाराज, महंत प्रेमदास महाराज, महंत शांति प्रकाश महाराज, स्वामी कृष्ण देव महाराज, महंत आचार्य प्रमोद दास महाराज, पंडित दिनेश चंद महाराज, हरिहरानंद महाराज, महंत जमुना दास महाराज, महेंद्र रवि देव महाराज, महंत दिनेश दास महाराज, महंत जगजीत सिंह महाराज, महंत सीताराम दास महाराज, महंत कन्हैया दास महाराज, महंत सचिव गोविंद दास महाराज, कोठारी महंत राघवेंद्र दास महाराज, कोठारी महंत जसविंदर सिंह महाराज, मनप्रीत कौर (फरीदाबाद), अंकुर वृंदावन, सन्दीप सिंहानिया प्रजापति, प्रदीप प्रजापति, रामलाल प्रजापति, सुनील प्रजापति इत्यादि सहित भारी संख्या में संत महंत महामंडलेश्वर तथा भक्तगण उपस्थित थे।

advertisement at ghamasaana