काली सेना के राज्य संयोजक दिनेश लाल भारतीय धर्म संसद स्पीच मामले में गिरफ्तार

dhram sansad speech

हरिद्वार। पृथ्वी हरिद्वार के खड़खड़ी स्थित वेद निकेतन में वर्ष 2021 के दिसंबर माह में आयोजित हुई धर्म संसद में अमर्यादित भाषण करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। धर्म संसद मामले में यह तीसरी गिरफ्तारी हुई है। इससे पहले उत्तर प्रदेश के शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी के साथ ही गाजियाबाद के डासना स्थित देवी मंदिर के महंत व जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद की गिरफ्तारी हुई थी।

हरिद्वार के खड़खड़ी में स्थित वेद निकेतन में 17 से 19 दिसंबर तक धर्म संसद का आयोजन किया गया था जिसमें उत्तर प्रदेश युवा बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी समेत यति नरसिंहानंद को अमर्यादित भाषण देने के मामले में गिरफ्तार किया गया था बता दें कि यदि नरसिंह आनंद जमानत पर इस मामले में बाहर आ गए थे, जबकि वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी अभी जेल में ही बंद है ।

वहीं पुलिस ने अब 16 अप्रैल को भगवानपुर के जलालपुर डाडा गांव में गाव में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा में हुई पथराव व आगजनी की घटना के बाद महापंचायत की घोषणा करने वाले काली सेना के राज्य संयोजक दिनेश आनंद भारती को भी धर्म संसद मामले में गिरफ्तार किया गया है ।

धर्म संसद मामले में यह तीसरी गिरफ्तारी हुई है एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि दिनेश आनंद भारती को धर्म संसद मामले में अमर्यादित भाषण देने के चलते गिरफ्तार किया गया है इसके साथ ही दिनेश आनंद को जिला अस्पताल ले जाकर मेडिकल भी कराया गया है।

advertisement at ghamasaana