- कुछ वर्ष पूर्व इस विश्व प्रसिद्ध पौराणिक मंदिर का नाम अखाड़े ने दक्षेश्वर मंदिर कर दिया था
हरिद्वार। कनखल स्थित विश्व प्रसिद्ध भगवान श्री दक्ष प्रजापति मंदिर का नाम पुनः पौराणिक नाम पर कर दिया गया है। इसको लेकर प्रजापति समाज की ओर से काफी दिनों से मांग की जा रही थी। पिछले दिनों अखाड़े ने इस मांग को उचित मानते हुए अपनी सहमति दे दी थी।

राष्ट्रीय प्रजापति महासंंघ के महासचिव राजाराम प्रजापति ने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व इस पौराणिक मंदिर का नाम वहां विराजमान अखाड़े ने दक्षेश्वर मंदिर कर दिया गया था। जबकि पौराणिक ग्रंथों में इसका नाम यही था। इससे देश विदेश के प्रजापति समाज के लोगों में रोष था।
अब महाराजा दक्ष प्रजापति मंदिर का नाम पुन: भगवान श्री दक्ष प्रजापति मंदिर कर दिया गया है। वहां भगवान श्री महाराजा दक्ष प्रजापति मंदिर का बोर्ड लगा दिया गया है। इसके लिए उन्होंने राष्ट्रीय पिछडा वर्ग आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष लोकेश प्रजापति, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, महानिर्माणी अखाड़े के महंत श्री रविंद्र पुरी का आभार जताया है।

इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार राजेश प्रजापति, अरुण प्रजापति,वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार दक्ष प्रजापति, संगीता प्रजापति, पूनम प्रजापति, नरेंद्र प्रजापति, रामपाल, राधेश्याम प्रजापति, योगेन्द्र प्रजापति, बबलू, माँगेराम प्रजापति, राकेश प्रजापति, विनोद प्रजापति, विकास सैनी, मुकेश पुण्डीर, राजू त्यागी, प्रमोद प्रजापति, रमेशचंद प्रजापति, राजीव प्रजापति मांगेराम, नरेश प्रजापति आदि का सहयोग रहा।

