हरिद्वार। रुड़की में तीन युवतियों के बीच सरेराह जमकर लात-घूसे चले। युवतियों को सरेराह मारपीट करता देख मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने बीच बचाव कराने का प्रयास किया, लेकिन तीनों आपस में मारपीट करती रही। मुश्किल से किसी तरह लोगों ने बीच बचाव कराकर मामला शांत किया। वहीं, आसपास के लोगों ने युवतियों की मारपीट की वीडियो बनाकर वायरल कर दी।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित चंद्रपुरी रोड पर एक कोचिंग सेंटर है। कोचिंग सेंटर पर युवतियां पढ़ने आती हैं। बताया जा रहा है कि दो युवतियों का साथ पढ़ने वाली एक युवती से कोचिंग सेंटर में विवाद हो गया था। जैसे ही वह कोचिंग सेंटर बाहर निकलकर कुछ दूरी पर पहुंची तो दोनों युवतियों ने एक युवती को पकड़ लिया और उससे मारपीट करना शुरु कर दी।
इस बीच युवती ने भी दोनों से मारपीट कर दी।
काफी देर तक तीनों में बीच सड़क में लात घूसे चलते रहे। युवतियों को मारपीट करता देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने किसी तरह तीनों में बीच बचाव कराकर मामला शांत कराया। जिसके बाद तीनों वहां से चली गई। वहीं, मौके पर मौजूद भीड़ ने युवतियों की मारपीट का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

