रुड़की। अभी तक आपने सुना होगा कि लड़कों के दो गुटों में मारपीट हो गई, लेकिन यहां तो लड़कियों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट ऐसी कि लड़के भी शरमा जाए। हुआ यूं कि देर रात रुड़की टाकीज के समीप एक होटल के बाहर लड़कियों के बीच जमकर मारपीट हुई। यही नहीं वायरल हो रही वीडियो में एक लड़की दूसरी लड़की पर बुरी तरह डंडे बरसा रही है।

बताया जा रहा है कि शनिवार की देर रात आठ दस लड़कियां एक होटल से निकली थी। जहां लड़कियों में कहासुनी हो गई और सड़क पर पहुंचते ही मारपीट शुरू हो गई। किसी ने इसकी वीडियो बना ली और वायरल कर दी। वायरल वीडियो में एक लड़की ने दूसरी लड़की को पकड़ रखा है और तीसरी लड़की डंडे बरसा रही है। जिसमे लड़की सड़क पर गिर जाती है।

जिसपर कई लड़कियां टूट पड़ती हैं। उस पर डंडे बरसाने लगती हैं। मारपीट और हंगामा देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बावजूद लड़कियों का ध्यान इनकी तरफ नहीं गया। वह आपस में गुत्थ्म गुत्था हो रही थीं। इस बीच किसी लड़की की नजर भीड़ पर पड़ गई। जिसके बाद लड़कियां वहां पर धमकी देते वह चली गईं।

यह घटना पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गई। वहीं इस मामले में सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी देवेंद्र चौहान का कहना है कि अभी तक उन्हें किसी भी पक्ष के तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।